हमारा बात ना करना अब जरूरी है,
तेरा मुझसे और मेरा तुझसे दूर रहना अब जरूरी है;
तेरा तेरी दुनिया में वापस चले जाना अब जरूरी है,
मुझे मेरी नई दुनिया बनाना अब जरूरी है;
जैसा मैं तुझे जिंदगी में चाहता हूं, वैसी तू नहीं है अब,
तू जा, मैं यहीं रहूंगा फिर शायद ठीक रहेगा,
क्यों जो कुछ बीत गया है उसको अब जीना जरूरी है;
हमारा प्यार एक फूल था, उस फूल का अब मुरझाना जरूरी है;
सच कहूं तो अगर बातें होती रहीं,
तो हर शख्स में एक दूसरे को ढूंढते रहेंगे,
फिर ना होकर भी हर वक्त एक दूसरे के रहेंगे;
तेरी बातों में मेरी आरजू और आंखों में मेरी जुस्तजू हमेशा रहेगी,
अगर बातें होती रही, तो तू हमेशा मेरी रहेगी!